बहुत से मसले हमने ...भगवान पर छोड़े हैं !!

बहुत से मसले हमने ..कहने को..भगवान पर छोड़े हैं..

खुद कितना बेपरवाह हैं ! ....…..बेखौफ भी यकीनन...

मासूमियत ओढ़े हुए हमने सिर्फ ..तथ्य तोड़े मरोड़े हैं..

दंड संहिता अपनी ..........बनाई है हमने खुद के लिए..

खुद को मांफियां अनगिनत..दूसरे के लिए घड़े पाप के जोड़े हैं.

बहुत से मसले हमने.....फिर क्यों भगवान पर छोड़े हैं !!

मतलबी कितने निकले हम..!! भगवान का नाम भुनाया खूब..

राहें गलत चलते रहे ......फिर उसपर इल्ज़ाम लगाया खूब...

हद भी बहुत पार की हमने..और उसको याद दिलाया खूब...

हो गए बेसुध बेसहारे ......हाथ पैर फिर क्योंकर जोड़े हैं...!!

बहुत से मसले हमने...............क्यों भगवान से जोड़े हैं!!

करने वाले हम ही..........फिर भरने वाले क्योंकर न हों..

सब अपनी करनी भरनी.....बेहतर या दिन बदतर हो....

सब प्रयोजन जब खुद से....परिणाम से क्यों मुंह मोड़ें हैं!!

बहुत से मसले हमारे....उसके कारण भगवान ही थोड़े हैं !!

फिर क्यों ठीकरे हमने............ भगवान पर फोड़े हैं!!

ओझल तन मन...जीवन.. हम तुम केवल बंधे बंधे.. हम राही केवल, नहीं हमराही...

ओझल तन मन...जीवन.. हम तुम केवल बंधे बंधे.. हम राही केवल, नहीं हमराही... चले आते हैं, चले जाते हैं... सुबह शाम बिन कहे सुने.. न हाथों का मेल....